फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in a tissue paper manufacturing company, goods burnt to ashes

Rewari News: टिशू पेपर बनाने बनाने वाली कंपनी में लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a tissue paper manufacturing company, goods burnt to ashes
फोटो : 16कंपनी में आगे बुझाते फायर कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित टिशू पेपर बनाने वाली सिनार इंडिया पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार की दोपहर आग लग गई। इस घटना में सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। घटना में कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा है।
आग की घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कंपनी में टिशू पेपर बनाने और कागज के अन्य कार्य होते हैं। मौके पर पहुंचे फायर विभाग और पुलिस की टीमों ने स्थिति को संभाला। उन्होंने आग बुझाने के साथ आसपास की कंपनियों के वर्करों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे लगी थी। आग लगते ही कंपनी में भगदड़ मच गई। श्रमिक कंपनी से निकलकर बाहर भागने लगे। कुछ ही समय में आग पूरी कंपनी में फैल गई और सामान जलकर राख हो गया। आसपास कंपनियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

------------
आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। -संजय कुमार, प्रभारी, थाना बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed