फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out at a fibre company in Bhiwadi industrial area

Rewari News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फाइबर कंपनी में लगी आग

Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a fibre company in Bhiwadi industrial area
औद्योगिक क्षेत्र में फाइबर कंपनी में भीषण आग। संवाद
भिवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दुग्गर फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लग गई। आग ने प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रीको फायर इंचार्ज राजू खान ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब सवा बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही भिवाड़ी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। आग बुझाने में लगातार कुल 6 गाड़ियां लगी रहीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को करीब 2 घंटे में काबू किया। कंपनी फाइबर का सामान बनाने का काम करती है। आग लगने से कंपनी में रखा रॉ मेटेरियल और तैयार माल जलकर राख हो गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कंपनी में कामगार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed