फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fighting for tickets at the railway station, standing straight in the coaches is a challenge

Rewari News: रेलवे स्टेशन पर टिकट की मारामारी, डब्बों में सीधे खड़े रहना चुनौती

Thu, 16 Nov 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fighting for tickets at the railway station, standing straight in the coaches is a challenge
रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से जहां लोगों को बसें मिलने में काफी परेशानी हुई तो वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए मुसीबतें कम नहीं थी। बुधवार को भैया दूज पर्व होने की वजह से रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। आलम यह रहा कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों ने रेलवे स्टेशन की ओर रूख किया। रेलवे स्टेशन पर टिकट कटवाने के लिए लोगों की इतनी भीड़ लगी हुई थी कि कई यात्रियों की तो ट्रेन भी छूट गई। टिकट कटवाने के लिए घंटों लाइन में लगकर लोगों को इंतजार करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर टिकट लेना लोगों के लिए आसान नहीं था। वहां पर भी काफी अधिक भीड़ थी। इस मशीन से अधिकतर टिकट वही लोग लेते हैं जिन्हें कम दूरी का सफर करना होता है। लोकल यात्री अधिकतर इसी मशीन से टिकट लेते हैं। मगर भीड़ अधिक होने की वजह से स्थिति काफी गड़बड़ा गई। टिकट लेने के लोग आपस में भी बहस करने लगे। किसी तरह से आसपास के लोगों ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


यूपी-बिहार जाने वाले लोगों की अधिक संख्या

बता दें कि जहां भैया दूज होने की वजह से भीड़ स्टेशन पर अधिक थी तो वहीं, उन लोगों की भी संख्या कम नहीं थी जिन्हें यूपी और बिहार अपने गांव जाना था। दरअसल, छठ पर्व नजदीक आ चुका है। बड़ी संख्या में प्रवासी लोग रेवाड़ी में रहते हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए प्रवासी लोग जब रेलवे स्टेशन गए तो पता चला कि लाइन ही बहुत लंबी लगी है ऐसे में लोगों को काफी निराशा हुई। मौजूदा समय में ट्रेनों में भी काफी भीड़ चल रही है और ट्रेनों की वेटिंग भी कई महीनों तक की है।
विज्ञापन


लोगों ने की अतिरिक्त टिकट काउंटर की मांग

बिहार के छपरा निवासी राजेश ने बताया कि आधे घंटे से लाइन में खड़ा है। मगर टिकट काउंटर पर भीड़ इतनी अधिक है कि टिकट ही नहीं मिल पा रही है। ट्रेन 5 मिनट में यहां से निकल जाएगी। परिवार भी साथ में है। छठ पूजा के लिए वह अपने गांव में जा रहा है। बिहार के सिवान निवासी राम यादव ने बताया कि उसकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाई है जिस वजह से वह चालू टिकट लेकर सफर करेगा। मगर भीड़ इतनी अधिक है कि टिकट मिलना काफी मुश्किल है। कहना है कि ऐसे समय में अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था करनी चाहिए। मौजूदा समय में 12 से 13 हजार चालू टिकटें काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को भी टिकट लेने में हो रही दिक्कत

महिलाओं के लिए टिकट लेने के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। टिकट काउंटर पर जैसे ही महिलाएं टिकट लेने के लिए जाती थीं तो तुरंत आसपास के लोग इस पर आपत्ति जताते थे उनका कहना था कि वह लंबे समय से लाइन में खड़े हैं। ऐसे में उन्हें भी इंतजार करना चाहिए। महिलाएं भी परेशान रहीं।


जनरल डिब्बों में हालात बद से बदतर

बता दें कि चालू टिकट पर अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो किसी चुनौती को पार करने जैसा है। क्योंकि जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती है। हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि ठीक ढंग से वहां पर खड़ा भी नहीं रहा जा सकता है जबकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों में डिब्बे भी बढ़ाए हैं। उसका कोई भी लाभ देखने को नहीं मिल रहा है। लोग भारी भीड़ के चलते काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed