{"_id":"6a4fde97d64583bb7c0c43b2","slug":"fencer-sachin-selected-for-hong-kong-world-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-241620-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फेंसिंग खिलाड़ी सचिन का हांगकांग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फेंसिंग खिलाड़ी सचिन का हांगकांग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन
Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी सचिन
रेवाड़ी। उत्तम नगर निवासी तलवारबाजी (फेंसिंग) के खिलाड़ी सचिन का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और फॉयल टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कोच राजपाल यादव ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 22 जुलाई से 25 जुलाई तक हांगकांग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सचिन पटियाला के लिए रवाना हो चुके हैं।
यहां आगामी दो सप्ताह तक भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में देश के शीर्ष खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सचिन अपनी तैयारियों को और मजबूत करेंगे। शिविर समाप्त होने के बाद वह सीधे हांगकांग के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
सचिन रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में कोच राजपाल यादव के मार्गदर्शन में नियमित रूप से तलवारबाजी का अभ्यास करते हैं। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सचिन ने इससे पहले भी कई राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेल विशेषज्ञों को इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
कोच राजपाल यादव ने बताया कि सचिन ने लगातार मेहनत करते हुए अपनी खेल तकनीक में सुधार किया है। वह प्रशिक्षण शिविर में देश के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करेंगे और प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।
हांगकांग वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद सचिन के लिए एक और बड़ी चुनौती सितंबर में आने वाली है।