फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female principal was hypnotized and made to remove her gold jewellery, case registered

Rewari News: महिला प्रधानाचार्य को सम्मोहित कर उतरवाए सोने के आभूषण, केस दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Female principal was hypnotized and made to remove her gold jewellery, case registered
रेवाड़ी। शहर में एक महिला प्रधानाचार्य को बदमाशों ने सम्मोहित करके ठग लिया। आरोपियों ने उसके हाथों में पहनी हुई सोने की चूड़ियां, अंगूठी और कानों के कुंडल उतरवा लिए। इतना ही नहीं उसका पर्स भी ले गए, जिसमें मोबाइल फोन और नकदी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-3 चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रेवाड़ी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-3 में रहने वाली गंगादेवी गांव मसानी स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। परीक्षा के कारण बुधवार को उनकी छुट्टी थी। गंगादेवी की माने तो वह घर से सेक्टर-3 के कॉम्प्लेक्स में कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी उन्हें रास्ते में दो युवक मिले। दोनों ने बताया कि वह हरिद्वार से आए हैं।
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने बातों में उलझाया
शातिर आरोपियों ने किसी का नाम लेकर उनसे पता भी पूछा। गंगादेवी ने उस समय के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला दिया तो आरोपियों ने उससे परिवार के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें सम्मोहित कर दिया। इसके बाद गंगादेवी ने अपने हाथों में पहनी हुई चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठी, दोनों कानों के कुंडल के अलावा उनका पर्स जिसमें करीब 1500 रुपये, एक मोबाइल फोन था उसे लेकर भाग गए।
विज्ञापन

आरोपी पैदल ही महिला के पास पहुंचे
गंगादेवी की मानें तो दोनों शातिर आरोपी उनके पास पैदल ही आए थे। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो गहने शरीर पर नहीं देख गंगादेवी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करा दी है। फिलहाल महिला के साथ वारदात करने वाले शातिर बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। करीब एक महीने पहले भी सरकारी स्कूल की शिक्षक के साथ ही इसी तरह की वारदात सेक्टर-3 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed