फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   female doctors practiced yoga

महिला डॉक्टरों ने किया योगाभ्यास

Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
female doctors practiced yoga
योगाभ्यास करतीं महिला डॉक्टर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को महिला डॉक्टर विंग की चेयरपर्सन डॉ. रुचि सक्सेना और वाइस चेयरपर्सन डॉ. कंचन यादव के निर्देशन में सभी डॉक्टरों के लिए एक उत्कृष्ट योग सत्र का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने रविवार प्रात: योग सत्र में अनेक क्रियाओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन

आईजीयू से योग विशेषज्ञ डॉ धर्मवीर यादव और उनकी टीम ने सामान्य योग अभ्यासक्रम के साथ कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया। डॉ. धर्मवीर ने ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, धनुरासन, हलासन एवं ताली बजाने की विभिन्न विधियों का अभ्यास करवाया। प्रात: योगसत्र से पूर्व शालिनी यादव ने एरोबिक्स का अभ्यास करवाया। योग के विस्तृत सत्र के बाद आहार, फलाहार, गन्ने का रस आदि का सेवन सभी डॉक्टर्स ने किया। इस दौरान डॉक्टरों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, हरियाणा राज्य महिला डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष डॉ. कविता यादव, सचिव डॉ. दीपक यादव एवं अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे। योगाचार्य डॉ धर्मवीर और उनके योग विद्यार्थियों पिंकी, विजयपाल, सायो और सुधा ने इस योगसत्र मे विशेष सहयोग दिया। योगसत्र के अंत मे सभी योग शिक्षकों को महिला डॉक्टर्स विंग की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed