फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female advocate injured due to uprooting of mudguard of bus

बस का मडगार्ड उखड़ने से महिला अधिवक्ता घायल

Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Female advocate injured due to uprooting of mudguard of bus
रोहतक से कोटा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के पिछले टायर का मडगार्ड उखड़ने से अंदर बैठी महिला अधिवक्ता घायल हो गई। महिला अधिवक्ता ने रोडवेज बस के चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के सेक्टर-तीन निवासी इंदु ने बताया कि वह बावल न्यायालय में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर नियुक्त हैं। 27 जून को वह रोहतक से कोटा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में बावल आ रही थीं। वह पीछे टायर के ऊपर स्थित सीट पर बैठी हुई थी। चालक लापरवाही से बस को चल रहा था। सवारियों ने चालक से बस की गति धीरे करने के लिए भी कहा लेकिन वह तेज गति से चलाता रहा। गांव मस्तापुर के निकट चालक की लापरवाही के कारण पिछले टायर का मडगार्ड उखड़ गया और उसके दोनों पैरों पर लगा। पैरों में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। घायल महिला अधिवक्ता को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रोहड़ाई थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed