{"_id":"674617c9fc485cb7c8038504","slug":"fear-of-accident-due-to-criss-cross-dividers-in-the-city-rewari-news-c-198-1-rew1001-212067-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर में आड़े-तिरछे डिवाइडर से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर में आड़े-तिरछे डिवाइडर से हादसे का डर
Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। शहर में ब्रास मार्किट के पास आड़े तिरछे खड़े डिवाइडर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के बावल और सर्कुलर रोड पर आड़े-तिरछे डिवाइडरों के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार गाड़ियां डिवाइरों से टकरा चुकी हैं। इसके बाद भी डिवाइडर दुुरुस्त नहीं किए। अब जबकि धुंध होने लगी है, ऐसे में हादसे की आशंका और बढ़ गई है।
शहर में बावल और सर्कुलर रोड पर रखे आड़े तिरछे डिवाइडरों के चलते जाम भी लगता है। डिवाइडर के ऊपर से टाइल उखड़ चुकी हैं, जिसके कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे वाहन चालकों के लिए परेशानी होती है। अब कोहरे के मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में यह डिवाइडर हादसों का कारण बन सकते हैं। दरअसल, सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक से बावल चौक तक तथा बावल रोड पर महाराणा प्रताप चौक से रणबीर सिंह हुड्डा चौक (आईओसी) तक सड़क का डिवाइडर बिल्कुल खस्ताहाल है, जिसमें से उड़ने वाली मिट्टी वाहन चालकों के लिए परेशानी साबित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बावल रोड पर केबल डालने के लिए डिवाइडर की खुदाई की थी। केबल तो अंडरग्राउंड कर दी, लेकिन उसके बाद से डिवाइडर की मरम्मत नहीं की। वहीं, सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक से बावल चौक तक तो डिवाइडर लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ा है। कई बार रात के समय गाड़ियां भी डिवाइडर से टकरा गई है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास रोड पर डिवाइडर रंगे गए हैं और ग्रिल भी लगाई गई है। यहां अब लाइट भी जल रही है। ये सब मिलकर रोड की सुंदरता को बढ़ाते हैं। हालांकि, वाहनों के टकराने, पेड़ गिरने के कारण ग्रिल व डिवाइडर को कुछ जगह नुकसान हुआ है, जिससे समय रहते ठीक करने की जरूरत है।
वर्जन
डिवाइडर नगर परिषद के अंतर्गत नहीं आते हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।