फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fast food is making youth and children sick

Rewari News: फास्टफूड युवाओं और बच्चों को कर रहा बीमार

Thu, 23 May 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fast food is making youth and children sick
रेवाड़ी। शहर के चौक चौराहों पर आसानी से मिलने वाला फास्ट फूड युवाओं और बच्चों को बीमार कर रहा है। जंकफूड खाने से पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 50 से 60 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं चिकित्सक घर से बाहर का खाना नहीं खाने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे बच्चों को जंक फूड पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चिप्स एवं सॉफ्ट ड्रिंक की आदत हो गई है। इस कारण युवा और बच्चे हार्ट रोगी, पेट दर्द, मोटापा, हार्मोन संबंधित बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. मनीष यादव के अनुसार, बच्चों में मोटापा का कारण शुगर और बीपी की समस्या आ रही है। प्रत्येक अभिभावकों को इस संदर्भ में जागरूक होना बहुत जरूरी है कि बच्चों को जंक फूड की जगह पौष्टिक भोजन दें। सीजनल सब्जी खिलाएं और पानी का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

डॉ. मनीष यादव ने बताया कि टिफिन में जंक फूड देने से परहेज करें। जंक फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए नमक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह बीमारी भी पैदा करता है। कम उम्र में शुगर, हार्ट अटैक और किडनी और मानसिक एवं शारीरिक बीमारियां हो रही हैं। देश की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए आगाह किया गया है कि जंक फूड में नमक, चीनी और वसा की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यही बीमारी का बड़ा कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बच्चों को शारीरिक व्यायाम जरूर कराएं
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आते हैं। उन्हें आयुर्वेद में जंक फूड की जगह प्रारंभिक भोजन की सलाह दी जाती है। मौसम के अनुसार, बच्चों को खानपान की सलाह दी जाती है। मौसमी फल और सब्जी जरूर दें। क्यों कि इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आजकल बच्चों में मोबाइल के लगातार यूज से आंख की बीमारी उत्पन्न हो रहीं हैं। बच्चों को शारीरिक व्यायाम जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। बच्चों के मानसिक विकास के लिए शंखपुष्पी बहुत महत्वपूर्ण औषधि होती हैं और उसका सेवन आयुर्वेदाचार्य के अनुसार ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि अशुद्ध भोजन खाने के साथ होने वाली बीमारियों के शिकार सबसे ज्यादा छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर लोग होते हैं। मानव की अच्छी सेहत के लिए अच्छा भोजन बहुत जरूरी है। अशुद्ध भोजन खाने साथ डायरिया से लेकर कैंसर तक लगभग 200 बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed