{"_id":"65623e7b7753e143c3027f1c","slug":"fascinated-by-the-presentation-of-cultural-programs-rewari-news-c-198-1-rew1001-6863-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मोहा मन
Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बावल। सीआर इंटरनेशनल स्कूल ने अपना 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर राजगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश सिंह चौहान बतौर मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल में चल रही 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष योगेश तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रह्मजीत सिवाच व डायरेक्टर हंसराज नांदल ने मुख्य अतिथि राकेश सिंह चौहान को माला पहनकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल ललिता लुंगाणी ने प्रबंधक कमेटी को 17वें स्थापना दिवस पर मुबारकबाद देते हुए हमेशा इस सीआर इंटरनेशनल स्कूल फैमिली को पूरी एकता और मेहनत के साथ निरन्तर आगे बढ़ाते रहने का आश्वासन दिया। संवाद