फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will have to give information about loss on e-compensation portal

Rewari News: किसानों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान की देनी होगी जानकारी

Mon, 30 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers will have to give information about loss on e-compensation portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सरकार ने किसानों से क्षतिग्रस्त फसल का विवरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन भरने की अपील की है। इसमें उन्हीं किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर नुकसान की भरपाई का आकलन किया जाएगा जिनकी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का विवरण पंजीकृत होगा।
जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराया है वह जल्द करा लें। शुक्रवार देर रात हुई ओलावृष्टि की वजह से अभी भी फसल खेतों में बिछी पड़ी है। साथ ही सरसों की फसल तो बुरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। दूसरी तरफ किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। बहुत से किसान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण करने आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनके नुकसान का आकलन कर सकें। जिन किसानों ने अपनी फसल और सब्जियों का आनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है उनके लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा बीमाकृत किसानों को भी मौका मुआयना के लिए इंतजार है। फिलहाल किसानों ने 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हुई इस ओलावृष्टि से जो किसानों को भारी नुकसान हुआ है, उसके चलते नष्ट फसलों के स्थान पर इस समय न तो किसान कोई नई फसल उगा सकता है और इस तरह से पूरे रबी फसल सीजन के लिए किसान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने मुख्यमंत्री से किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। राजेंद्र सिंह ने सरकार से जनहित में तुरंत कदम उठाएं जाने की मांग है। भूमिहीन किसानों ने दूसरे की जमीन जो सालाना 35000 रुपये प्रति एकड़ से लेकर फसल बोई है, उसकी पूर्ति सरकार करे।


वर्जन:

किसानों को पोर्टल पर फसल खराब होने की जानकारी देना जरूरी है, ताकि मुआवजा समय पर दिया जा सके। किसानों से अपील है कि पोर्टल पर फसल खराब की जानकारी जरूर भेज दें।

अनिल, खंड कृषि अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed