Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers who do not burn crop residue will receive an incentive of Rs 1,200 per acre.

Rewari News: पराली नहीं जलाने वाले किसानों को मिलेगी 1200 रुपये की प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि

Tue, 03 Nov 2026 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers who do not burn crop residue will receive an incentive of Rs 1,200 per acre.
रेवाड़ी। फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रही है। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पराली नहीं जलाने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) सुनील कुमार और कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्रपाल ने खेरा आलमपुर, कतोपुरी बुजुर्ग और पाल्हावास गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के तरीकों और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होती है। आग लगाने से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हवा में पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ने से लोगों को सिरदर्द और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने और अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि किसान सुपर सीडर, रिवर्सिबल एमबी प्लॉव, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर और हैरो जैसे कृषि यंत्रों की मदद से फसल अवशेषों को खेत में ही मिट्टी में मिला सकते हैं। हरियाणा सरकार की सीआरएम योजना के तहत पराली नहीं जलाकर उसका उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

जिले के 132 गांवों में जागरूकता और प्रोत्साहन राशि की प्रक्रिया के लिए 43 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान टीम ने सीधी बिजाई तकनीक से धान उगाने वाले किसानों की पैदावार का भी आकलन किया। किसानों ने बताया कि इस तकनीक से पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की ओर से इस विधि को अपनाने पर 4500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed