फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers were provided with information on natural farming and improved seeds.

Rewari News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती और उन्नत बीजों की जानकारी

Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers were provided with information on natural farming and improved seeds.
किसानों को जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित बाबा सूरदास मंदिर में शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) के तहत जिला स्तरीय कपास क्रांति कृषि सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश यादव ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए रेवाड़ी को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय बावल के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सरसों और गेहूं की उन्नत किस्मों तथा भूमि की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार ने ग्राम विकास के पांच प्रमुख आयामों पर प्रकाश डाला। खंड कृषि अधिकारी डॉ. संजू यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि इंजीनियरिंग विंग के डॉ. सुनील ने कृषि यंत्रों के उपयोग और उनके लाभ बताए।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति आमंत्रित अतिथि एवं किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों, किसानों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का विस्तार किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि देशराज सिंह, पूर्व सरपंच अंजय यादव, पूर्व सरपंच अमित, सूरदास मंदिर कमेटी के प्रधान एवं सदस्य तथा अरावली किसान क्लब के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सेमिनार में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed