फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmers protest, dharana, border, farmers

किसान आंदोलन को कोरोना के बहाने खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार : अमराराम

Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, dharana, border, farmers
धरना पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
बावल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर बुधवार को 129वें दिन किसानों का धरना जारी रहा। बॉर्डर पर रोजा इफ्तार का आज आठवां दिन था। किसानों ने मिलकर रोजा-इफ्तार किया, वहीं नवरात्र और नवमी भी मनाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने आंदोलन की शक्ति बढ़ाने और मोर्चों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बॉर्डर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किसानों के बीच समूहों में चर्चाओं का आयोजन किया गया। धरने पर किसान नेता अमराराम, रामकिशन महलावत, राजाराम मील, हिम्मत सिंह गूर्जर, बलवीर छिल्लर, पेमाराम, छगन चौधरी, डॉ. माधव व तारा सिंह सिद्धू ने कहा कि किसी जनतांत्रिक रवैये वाली सरकार के सामने इतना बड़ा और लंबा आंदोलन चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन जिस जन-विरोधी सरकार से आज हम लड़ रहे हैं, उनके सामने जिंदा रहने के लिये जनता के सामने आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमूमन आंदोलन दो तरीके से खत्म होते हैं, मांगे मान लेने पर या आंदोलन को धन-बल और प्रोपेगेंडा से बर्बाद कर दिया जाता है। इस आंदोलन को तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन यह आंदोलन उन सब पर भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार किसान आंदोलन को कोरोना महामारी के बहाने खत्म करना चाहती है, लेकिन किसान भी कमर कस कर बैठा है। उसने भी सरकार और महामारी दोनों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। रोजा-इफ्तार में मौलाना दिलशाद, अमजद भाई, फजरु भाई, साजिद भाई, अब्दुल भाई, हरफूल सिंह, कालू थोरी, शोपतराम, भागीरथ, प्रहलाद मांडोता, काला सिंह, ज्ञानी राजवीर सिंह, जोगेंद्र यादव, पवन दुग्गल, बाबा जैमल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, पृथ्वी सिंह, जापान सिंह, निशा सिद्धू व विश्वजीत सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed