फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers locked the agriculture officer's office, DC called and sent officials

Rewari News: किसानों ने कृषि अधिकारी के दफ्तर पर जड़ा ताला, डीसी ने फोन कर अधिकारियों को भेजा

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the agriculture officer's office, DC called and sent officials
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी के पदाधिकारियों ने कृषि अधिकारी के दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपायुक्त ने फोन से बात कर प्रशासनिक अधिकारियों, बीमा अधिकारियों व किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग कराई जिसके बाद गेट का ताला खोल दिया गया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों को 30 दिन में सभी किसानों के बीमा की बकाया राशि देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। अगर 30 दिनों में किसानों को बीमा की राशि नहीं मिलती है तो डीसी ऑफिस को ताला लगा दिया जाएगा और बीमा कंपनी को ब्लैकलिस्ट करा दिया जाएगा। इसी कड़ी में 23 नवंबर को पीपली में होने वाली जन आक्रोश रैली के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जिससे किसान यूनियन के सदस्य गांव-गांव जाकर इस रैली में किसानों को जाने के लिए प्रेरित करेंगे। रेवाड़ी से सैकड़ों की संख्या में किसान पीपली रैली में पहुचंगे। साथ में खाद की समस्या पर भी चर्चा हुई और जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समय सिंह के साथ डॉ. राज सिंह ढिल्लो, सवाचंद नम्बरदार, लक्ष्मी लिसाना, जगदीश गुर्जर, रामेश्वर दयाल, बाबूलाल ,समशेर, शीशराम, राजकुमार, ढिल्लू बालावास व अन्य किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed