फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers honored for playing active role in farmers' movement

किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसान सम्मानित

Fri, 24 Dec 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers honored for playing active role in farmers' movement
मूंदी-नांगल बस स्टेंड पर किसानों का सम्मान करते हुए कामरेड सत्यवान। - फोटो : Rewari
गांव नांगल मूंदी में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर किसानों के सम्मान में समारोह किया। समारोह में किसान आंदोलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के गांव मूंदी, प्राणपुरा, नांगल, चौकी नंबर- दो, बास, डहीना, जैनाबाद, लुहाना, सीहा, मनेठी, आलियावास, रोलियावास, भठेड़ा, बुड़ौली, बेरली कलां, भोहतवास व अहरोद के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कामरेड सत्यवान व कामरेड राजेंद्र सिंह ने किसानों को फूलमालाएं व किसान आंदोलन का बैज व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कॉमरेड सत्यवान ने कहा किसानों की जीत ऐतिहासिक है। परंतु पूंजीपति वर्ग के खिलाफ सरकारों द्वारा बनाई गई नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा की इतिहास ने एक बार फिर साबित कर दिया की जनता ही है जो नए इतिहास का निर्माण करती है। इस अवसर पर विजय कुमार, रामकुमार, मास्टर धर्म सिंह, सतपाल चौधरी, बिरेंद्र, श्योताज, एडवोकेट विशाल, गजेसिंह, एडवोकेट सुनील, रविंद्र, प्रदीप आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड सत्यवान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed