फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers demonstrated for compensation

Rewari News: मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Mar 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। एचएसआईआईडीसी की ओर से अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर बावल के नायब तहसीलदार रवि कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि एचएसआइआईडीसी की ओर से 7 अगस्त 2020 में जमीन अधिग्रहीत की गई थी। जिसका 200 करोड़ से अधिक का अवार्ड जारी किया गया था, जिसमें 120 करोड़ रुपये ही किसानों को जारी किया गया है। जबकि बाकी मुआवजे के लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने मुआवजा राशि के लिए स्थानीय अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक से मुआवजे की गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। जबकि एक माह पूर्व भी अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर मुआवजा दे दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान समय सिंह, महेंद्रगढ़ जिला प्रधान रंगलाल, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश्वर मोहनपुर सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed