फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers are worried as the government procurement of millet has not started.

Rewari News: बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान

Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried as the government procurement of millet has not started.
फोटो : 42नई अनाड मंडी में ​किसानों के ट्रैक्टर की लगी कतार। संवाद
रेवाड़ी। बाजरे की सरकारी खरीद नहीं शुरू होने से किसान परेशान हैं। नई अनाज मंडी में वीरवार को किसानों की भीड़ देखी गई। जिले में 720 गेट पास कटे हैं। मंडी में 2 हजार टन बाजरा की आवक हुई है।
विज्ञापन

बाजरे की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण सरकारी खरीद नहीं शुरू हो पाई है। डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिया है कि किसी भी खरीदी गई फसल की पेमेंट ऑनलाइन मोड से ही होना सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिला की अलग-अलग अनाज मंडियों में फसल की खरीद को लेकर नियुक्त किए नोडल अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बाजरे की फसल एमएसपी के साथ-साथ भावांतर भरपाई योजना के तहत 575 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दिए जा रहे है। डीसी ने किसानों से भी आह्वान किया है कि वे अपनी फसलों को अच्छी तरह सूखा कर लाएं, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सरकारी खरीद ना होने से किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं।डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला की मंडियों में बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है। इसलिए मंडियों में आने वाले किसानों के गेट पास में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।

मंडियों में किसानों के लिए पेयजल, बिजली और शौचालयों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी खरीद भी अधिक से अधिक करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed