फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer organizations took out a procession and demanded to pay salaries to the employees of the toll plaza

किसान संगठनों ने जुलूस निकालकर की टोल प्लाजा के कर्मचारियों को वेतन देने की मांग

Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations took out a procession and demanded to pay salaries to the employees of the toll plaza
गंगायचा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Rewari
संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में गंगायचा टोल प्लाजा पर 11वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी, जय किसान आंदोलन, किसान विकास परिषद ने जुलूस निकाल कर गंगायच टोल प्लाजा के कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को किसान मजदूरों की पंचायत कोसली की अनाज मंडी में करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के समर्थन में जुलूस निकालते हुए उन्हें पिछले 3 माह का बकाया वेतन देने व नौकरी से नहीं हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 18 लाख की प्लाजा पर वसूली करने वाला गंगायचा टोल पर कर्मचारियों के लिए वेतन नहीं है। यह सरासर मानव अधिकारों का हनन है। किसान संगठनों ने मानव अधिकार आयोग दिल्ली से कर्मचारियों का वेतन दिलाने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गंगायचा टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों को अगर वेतन नहीं दिया गया तो किसान मोर्चा उनके लिए फ्री कानूनी कार्रवाई करेगा। वहीं कर्मचारियों के परिवार में खाने पीने का संकट आने पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घर-घर जाकर खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा जिले के प्रत्येक गांव से 5 से 10 वॉलंटियर भर्ती करेगा। इसकी शुरुआत 8 अक्तूबर को गंगायचा टोल से की जाएगी। इस अवसर पर रामकिशन महलवात, मास्टर धर्मसिंह, अभय सिंह, भारतीय किसान आंदोलन चढ़ूनी के नेता कुलदीप, रामकुमार, विजय सिंह, अजय सिंह, पवन, अधिवक्ता सुनील, विकास, मांगेराम, रामकुमार ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed