फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer leader Rakesh Tikait will reach Kheda border today

किसान नेता राकेश टिकैत आज पहुंचेंगे खेड़ा बॉर्डर पर

Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait will reach Kheda border today
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को बुधवार को 157 दिन हो गए। वहीं खेड़ा बॉर्डर के आंदोलन को तेज गति देने के लिए 20 मई को किसान नेता राकैश टिकैत व किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता युद्धवीर सिंह पहुंचकर किसानों के साथ समूह चर्चा में हिस्सा लेंगे। दिनभर बारिश होने के कारण धरना स्थल पर बुधवार को किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान नेता रामकिशन महलावत व डॉ. संजय माध ने कहा कि अपनी फसल कटाई में व्यस्त देश का किसान एक बार फिर से आंदोलन को तेजी देने में जुट गया है। किसान कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी नियमों का पालन करता हुआ आंदोलन को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। कोरोना की आड़ में सरकार निरंतर जनविरोधी कानून बनाने व लागू करने में लगी हुई है। महंगाई चरम पर है और लोगों का रोजगार तक छिन गया है। इसके बावजूद सरकार लगातार आम आदमी को दबाने में लगी हुई है और कृषि कानूनों को लागू कर अन्नदाताओं का गला घोंट रही है, लेकिन सरकार की मनमानी व हठधर्मी का वे निरंतर विरोध करते रहेंगे और जब तक कानून वापस नहीं होंगे, वे आंदोलन जारी रखेंगे। समूह चर्चा में सरकार राजू, रणजीत, ज्ञानी, राजबीर सिंह, पूर्व विधायक अमराराम, राजाराम मील, तारा सिंह, पवन दुग्गल, निशा सिद्ध, फजल रहमान, नवीन व सुभाष तिजारा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर काले झंडे दिखा सरकार का विरोध जताएंगे
किसान नेताओं ने बताया कि 26 मई का दिन किसान काला दिवस के रूप में मनाएंगे और गांव-गांव जाकर काले झंडे दिखाकर सरकार का विरोध जताएंगे और लोगों को सरकार की करतूतों के खिलाफ जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed