फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer in protest

धरनास्थल पर संयुक्त मार्चा के आह्वान के बाद बढ़ने लगी किसानों की संख्या

Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
farmer in protest
रेवाड़ी। कृषी कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलित किसानों का धरना 134वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कोरोना से बचाव के इंतजाम और टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मोर्चों पर पहुंचने के आह्वान पर मंगलवार को किसानों का जत्थों में मोर्चा-स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं धरना स्थल पर आमसभा के स्थान पर समूह-चर्चाओं का दौर जारी रहा। समूह-चर्चाओं में किसानों में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे संक्रमण की चुनौती और महामारी से निबटने की आड़ में भाजपा सरकार के द्वारा अपनाये जा रहे हथकंडों और गैर जिम्मेदाराना रवैये पर विस्तृत चर्चा करते हुए इस पर गहरी चिंता प्रकट की गई।
विज्ञापन

किसान नेता डॉ. माधव ने कहा कि लाखों लोगों की जान कोरोना-महामारी से जाने का खतरा है, ऐसे गंभीर हालात में भी केंद्र-सरकार जिस तरह से ऑक्सीजन, वैक्सीन और आवश्यक दवाईयों के मामले में गंभीर भेदभाव और मोलभाव कर रही है, वह पूरी तरह से अमानवीय है। किसानों ने केंद्र-सरकार के काले मंसूबों और कारनामों को लगातार बेनकाब करते हुए आंदोलन को जारी रखने और जनता के तमाम हिस्सों की दुख-तकलीफों के समाधान के लिये भी संघर्ष में शामिल रहने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि किसान-आंदोलन का यह संकल्प है कि न सिर्फ अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन के मैदान में डटे रहेंगे अपितु देश की आम-जनता के सभी जनसंघर्ष के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग और समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोजा इफ्तार जारी
धरनास्थल पर रोजा इफ्तार का दौर जारी है। सभी किसानों ने मिल-जुलकर रोजा-इफ्तार किया। समूह चर्चाओं और रोजा-इफ्तार में बाबा जैमल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, पृथ्वी सिंह, जापान सिंह, मौलाना दिलशाद, अमजद भाई, फजरु भाई, साजिद भाई, अब्दुल भाई, अमराराम, रामकिशन महलावत, राजाराम मील, बलवीर छिल्लर, तारा सिंह सिद्धू, पेमाराम, शोपतराम, भागीरथ नेतड, गणपत सिंह, ज्ञानी राजवीर सिंह, जोगेंद्र यादव, पवन दुग्गल, अंकुश सोलंकी, राकेश बिश्नोई, रविंद्र तरखान, पृथ्वी बुढ़ानिया, राकेश फगेडिया, संतबीर सिंह, हृषिकेश कुलकर्णी व सतपाल यादव सहित अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed