फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fall in temperature due to rain, fear of damage to mustard crop

Rewari News: बारिश से तापमान में गिरावट, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

Thu, 02 Mar 2023 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fall in temperature due to rain, fear of damage to mustard crop
खेत में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार देर रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। वहीं बारिश की वजह से सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं तापमान में गिरावट आने से मौसम में फिर से ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 70 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल की बिजाई की गई हैं। अगर बुधवार को भी बारिश हुई तो सरसों की फसल में नुकसान की संभावना प्रबल होगी।
विज्ञापन

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में मंगलवार की दोपहर बाद से ही दिखाई देना शुरू हो गया था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। देर शाम तेज गति से हवाएं चलनी शुरू हुई और फिर रात होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। पहले कुछ देर बूंदाबांदी हुई और देर रात आधे घंटे तक पूरे शहर में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 मार्च को मौसम गतिविधि अपने चरम पर होगी और 2 मार्च को कम हो जाएगी। इसके बाद 3 मार्च के बीच एक घंटे के ब्रेक के साथ और इस दौरान सुबह के समय कोहरे की गतिविधियों की संभावना भी बन रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर तेज बारिश होती है तो पकाव पर खड़ी सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। देर रात हुई तेज बारिश से भी सरसों की फसल में नुकसान की आशंका है। हालांकि फिलहाल सरसों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
रेवाड़ी-1 एमएम
धारूहेड़ा-7 एमएम
कुंड-5 एमएम
कोसली-4 एमएम
नाहड़-1 एमएम
पाहलवास-1 एमएम
बावल-2 एमएम
----
वर्जन
फिलहाल सरसों की फसल में कोई नुकसान नहीं है। अगर बारिश अधिक होती है तो सरसों में नुकसान की संभावना बन सकती है। सरसों की फसल अब पकाव पर है। ऐसे में अधिक बारिश नुकसान कर सकती है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
-डॉ जसविंद्र, कृषि उपनिदेशक रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed