{"_id":"695d5af5fc383ba29b07daa6","slug":"facility-ultrasound-machine-will-be-operational-soon-in-the-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-231611-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुविधा...नागरिक अस्पताल में जल्द चालू होगी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुविधा...नागरिक अस्पताल में जल्द चालू होगी अल्ट्रासाउंड मशीन
Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में आने वाली मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रॉमा सेंटर परिसर में नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन इस सप्ताह चालू हो जाएगी। इससे अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी। इस मशीन को चालू करने के लिए तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं।
ट्रॉमा सेंटर में पहले से ही सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। अब अल्ट्रासाउंड मशीन भी वहीं लगने से गंभीर मरीजों और महिलाओं को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। रेडियोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण सभी जांच अब एक ही परिसर में संपन्न हो सकेंगी।
अभी तक नागरिक अस्पताल में केवल एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन थी जो काफी पुरानी हो चुकी है। पुरानी तकनीक और अत्यधिक लोड होने के कारण अक्सर मशीन में तकनीकी खराबी आती थी जिससे जांच प्रभावित होती थी। स्थिति यह है कि वर्तमान में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को मार्च तक की डेट दी जा रही हैं।
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा टिनशेड
अस्पताल आने वाले तीमारदारों और मरीजों की सुविधा के लिए ट्रॉमा सेंटर में जांच स्थल के बाहर बैठने के लिए टिनशेड भी तैयार किया जा रहा है। इससे धूप और बारिश के मौसम में मरीजों को परेशानी नहीं होगी। नई मशीन के शुरू होने से न केवल जांच की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि प्रतीक्षा सूची भी कम होगी। नई मशीन आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस है, जिससे जांच की क्वालिटी और रिपोर्ट की सटीकता भी बेहतर होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अभी एक रेडियोलॉजिस्ट, जरूरत दो की
अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। नई अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए दूसरे स्पेशलिस्ट की जरूरत पड़ेगी। अब से कुछ माह पहले दो रेडियोलॉजिस्ट थे लेकिन एक को प्रतिनियुक्ति पर कोरियावास मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इससे अब एक ही रेडियोलॉजिस्ट रह गए हैं। इससे परेशानी होती है। पिछले दिनों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को वापस बुलाने के लिए प्रदर्शन किया था।
-
वर्जन
अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन चालू करने के लिए पंजीकरण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही नई मशीन चालू होगी। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।-डॉ. इंद्रजीत यादव, डिप्टी एमएस।