फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Faces of students lit up after seeing Hindi paper, 9 thousand appeared for the exam

Rewari News: हिंदी का पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे, 9 हजार ने दी परीक्षा

Sun, 03 Mar 2024 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Faces of students lit up after seeing Hindi paper, 9 thousand appeared for the exam
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को 34 केंद्रों पर हरियाणा बोर्ड की 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। इस दौरान जिले में कुल 9 हजार विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी आधे घंटे पहले पहुंच कर प्रवेश लेते दिखाई दिए। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही विद्यार्थियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही परीक्षार्थी को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार सभी केंद्रों का दौरा करती समय समय पर करती रही। फिलहाल परीक्षा के दौरान नकल का कोई केस नहीं सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

छात्र बोले-आसान था पेपर
परीक्षार्थी गजेंद्र ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी आसान आया था, जिसको हल करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। 10वीं कक्षा की परीक्षा देने आए राकेश ने कहा कि एक महीने में जो कुछ पढ़ा था, प्रश्न पत्र में वही सभी प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए पेपर काफी अच्छा हुआ है। 10वीं के छात्र दीपांशु का कहना है कि अभी तक के पेपर में सबसे अच्छा हिंदी विषय का पेपर हुआ है जो तैयार किया था वही सभी प्रश्न आए हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा 34 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजित हुई। फिलहाल परीक्षा के दौरान नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed