फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explosion while grinding potash and sulfur, minor injured

पोटाश व गंधक कूटते समय विस्फोट, नाबालिग घायल

Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Explosion while grinding potash and sulfur, minor injured
बावल। कस्बे के गांव सुलखा में पोटाश और गंधक कूटते समय विस्फोट से नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से चौखट और दरवाजों में दरारें आ गईं। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सुलखा निवासी भावेश (17) दीपावली से पहले पटाखा फोड़ने के लिए पोटाश और गंधक खरीदकर लाया था। शुक्रवार की दोपहर वह घर में ही पोटाश और गंधक को मिलाकर कूट रहा था। तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। पड़ोसी और परिजन जब घर पहुंचे तो आंगन में भावेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घायल भावेश को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 दिन पहले युवक की जा चुकी है जान
15 दिन पूर्व ही गांव खरखड़ा में पोटाश कूटते समय विस्फोट हो गया था। इसमें धारूहेड़ा निवासी राजू नाम के युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में पोटाश बेचने वाले दुकानदार और खरीदने वाले नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा एक दुकानदार
शहर के बाजार में खुलेआम विस्फोटक सामग्री बेची जा रही है। दो दिन पहले ही सदर बाजार में छापामारी कर शहर थाना पुलिस ने एक दुकान के यहां से 15 किलोग्राम से ज्यादा पोटाश और गंधक बरामद किया था। यह दोनों ही सामग्री पटाखा फोड़ने में काम आती है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
-------------
वर्जन:
शहर में विस्फोटक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। नाबालिग लड़का विस्फोटक सामग्री कहां से लेकर आया है। उसकी जांच कराई जाएगी।
- सुभाष चंद, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed