फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Expensive transport and heat have increased the price of flowers, raising concerns among traders.

Rewari News: महंगे ट्रांसपोर्ट और गर्मी से बढ़ी फूलों की कीमत, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Expensive transport and heat have increased the price of flowers, raising concerns among traders.
बावल चौक स्थित एक फूलों की दुकान पर सजे विभिन्न प्रकार के फूल।संवाद
रेवाड़ी। बढ़ते ट्रांसपोर्ट खर्च और गर्मी का असर अब फूलों के कारोबार पर नजर आने लगा है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से दिल्ली और कोलकाता की मंडियों से आने वाले फूल महंगे हो गए हैं। गर्मी के कारण उनकी गुणवत्ता और टिकाऊपन भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते स्थानीय बाजार में फूलों के दाम 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कोलकाता और दिल्ली की मंडियों से आने वाले फूल पहले की तुलना में अधिक कीमत पर स्थानीय बाजार तक पहुंच रहे हैं। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने, समय पर सप्लाई नहीं मिलने और गर्मी के कारण फूलों के जल्दी खराब होने से कारोबारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके चलते फूलों की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि शादी-विवाह का सीजन नहीं होने के बाद भी फूलों के दाम बढ़े हुए हैं। बढ़ती लागत के कारण ग्राहकों की खरीदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़ावास गेट स्थित फूल विक्रेता कुलदीप ने बताया कि बढ़ती गर्मी और डीजल की कीमतों का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। रोजाना ताजे फूल मंगाने पड़ते हैं लेकिन ग्राहक कम होने से बिक्री प्रभावित हो रही है। वर्तमान में हर माह 10 से 15 हजार रुपये तक की ही आमदनी हो पा रही है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण बाहर से फूलों की खेप भी सीमित मात्रा में मंगाई जा रही है।
बावल रोड स्थित फूल एवं डेकोरेशन कारोबारी जतिन ने बताया कि फूलों का कारोबार पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहता है। पहले दिल्ली मंडी से कम लागत में फूल पहुंच जाते थे, लेकिन अब परिवहन खर्च काफी बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में फूल जल्दी मुरझा जाते हैं, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है। बाहर से आने वाले फूलों के दाम हर सप्ताह बदल रहे हैं।

फूलों की बढ़ी कीमतों के कारण अब ग्राहक सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। वहीं होटल, इवेंट कंपनियों और ऑनलाइन फूल डिलीवरी सेवाओं की बढ़ती मांग का असर भी स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है, जिससे छोटे कारोबारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
-------------
फूल पहले वर्तमान दाम
गुलाब-- 120 रुपये प्रति किलो- -180-220 रुपये प्रति किलो
गेंदा- -40-50 रुपये प्रति किलो- -70-90 रुपये प्रति किलो
रजनीगंधा--80 रुपये प्रति किलो- -120-150 रुपये प्रति किलो
ऑर्किड-- 20-25 रुपये प्रति पीस- -35-50 रुपये प्रति पीस
बुके-- 300-400 रुपये प्रति पीस - -500-700 रुपये प्रति पीस
फूल माला--100-150 रुपये प्रति पीस- -200-300 रुपये प्रति पीस











We use cookies
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed