फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Every child has different talent: Principal

प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है : प्राचार्य

Sun, 28 Jul 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Every child has different talent: Principal
फोटो: 4रेवाड़ी। गांव बीकानेर ​स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रिबन सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है। इसके तहत बच्चे अपनी पसंद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके संपूर्ण व्यवहार में बदलाव कर समाज को आदर्श नागरिक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कक्षा वर्ग 9 से 12 में नैतिकता का प्रतीक सफेद रिबन खुशी को, हरितवीर का प्रतीक हरा रिबन अर्णव को, समयबद्धता का प्रतीक पिंक रिबन डिंपी को, स्वास्थ्य रक्षक का प्रतीक यलो रिबन कीर्ति शर्मा को, मित्रता सेवा का प्रतीक ब्लू रिबन कनिष्का को, विद्या गौरव का प्रतीक सैफरन रिबन यशिका को, कोकरिकूलर का प्रतीक रेड रिबन तनीषा को, जिज्ञासु का प्रतीक वॉयलेट रिबन खुशी को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


अध्यापिका मंजूलता ने बताया कि कक्षा 6 से 8 में नैतिकता का प्रतीक सफेद रिबन खुशी को, हरितवीर का प्रतीक हरा रिबन आयुष व सौरभ को, समयबद्धता का प्रतीक पिंक रिबन इशिका को, स्वास्थ्य रक्षक का प्रतीक येलो रिबन मनीष को, मित्रता सेवा रिबन पूर्ति को, विद्या गौरव का प्रतीक सैफरन रिबन यशिका को, को-करिकुलर का प्रतीक रेड रिबन दीप्ति व राधिका को, जिज्ञासु का प्रतीक वॉयलेट रिबन कनिष्का को प्रदान किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने रिबन विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए पसंदीदा क्षेत्र में ओर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सत्ते सिंह, मीनाक्षी चुग, मनीषा शर्मा, कांता देवी, पूनम देवी, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, नरेंद्र सिंह, प्रिया देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed