फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even the sun could not stop the cold, the chill persisted

धूप भी नहीं रोक पाई ठंड की मार, ठिठुरन बरकरार

Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even the sun could not stop the cold, the chill persisted
रेवाड़ी। पिछले कई दिनों से ठंड का कहर लगातार जारी है। बुधवार को धूप भी ठंड के असर को कम नहीं कर पाई। ठंड के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। बुधवार को तापमान में इजाफा होकर अधिकतम 16.6 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने के साथ ही रेवाड़ी शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर मजदूर तबके के लोगों को। बुधवार को कोहरा नहीं था मौसम भी साफ रहा लेकिन, गलन बरकरार था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से राहत मिली। इससे न्यूनतम तापमान में 2.3 और अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान दिन में मौसम साफ होने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को सुबह काफी ठिठुरन रही वहीं दिन में धूप निकलने से राहत मिली लेकिन घरों और प्रतिष्ठानों के अंदर ठिठुरन बरकरार थी। पिछले चार दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। इससे तापमान भी प्रभावित हो रहा है। 10 जनवरी को अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस था। नौ जनवरी को अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस था। आठ जनवरी को अधिकतम 17.4 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिन पहले हुई बारिश से रबी की मुख्य फसलों गेहूं, सरसों, दलहन, सब्जी को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed