फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after waiting, the bus was not available, so we travelled by private vehicles

Rewari News: इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस, निजी वाहनों से की यात्रा

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Even after waiting, the bus was not available, so we travelled by private vehicles
फोटो: 09रेवाड़ी। बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले से बसें हिसार भेजने के कारण लोकल रूट पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हुई। दो-तीन घंटे इंतजार के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिली। इसके चलते यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। निजी वाहनों के चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।
आरटीए की ओर से कुल 30 स्कूल व निजी बसें और रोडवेज ने 40 बसें हिसार भेजी थीं। रोडवेज के पास कुल 152 बसें हैं। इनमें 40 बसे हिसार जाने से ग्रामीण रूट पर बसों की कमी रही। खासतौर पर कोसली, कुंड, बावल, धारूहेड़ा जाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को अवकाश के चलते बस स्टैंड पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम यात्री नजर आए। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। रोडवेज की बस नहीं मिलने पर उन्हें निजी बसों का सहारा लिया। इसके चलते निजी बसों में भीड़ रही।
विज्ञापन

जैसे ही कोई बस आती, उसमें सवार होने के लिए लोग दौड़ पड़ते। बसों के लिए दोपहर 12 तक लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, शाम के समय फिर से व्यवस्था सुचारू होते हुए नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रामपाल ने बताया कि उनको नारनौल जाना था। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। इसके बाद निजी बस का सहारा लेना पड़ा। यात्री विकास ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए वह 1 घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। पता चला कि निजी बसें ही चल रही हैं और वह भी सिर्फ धारूहेड़ा तक जाएंगी। अनिल ने बताया कि बावल जाने के लिए एक घंटे तक बस का इंतजार किया, लेकिन बस नहीं मिली। इसके कारण निजी बस का सहारा लेना पड़ा।


वर्जन

सोमवार को जिले से 70 बसें हिसार भेजी गईं थी। इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी रूट पर बसों की व्यवस्था थी। - प्रदीप अहलावत, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed