फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Estimate sent for Astroturf hockey ground in Kanwali

Rewari News: कंवाली में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिए भेजा एस्टीमेट

Thu, 22 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Estimate sent for Astroturf hockey ground in Kanwali
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित हाकी मैदान। संवाद
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित हॉकी मैदान के दिन अब बहुरने वाले हैं। खेल विभाग की ओर से यहां एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाने के लिए 23 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य के लिए संबंधित एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद उन खिलाड़ियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए अभी तक दिल्ली, गुरुग्राम या अन्य शहरों का रुख करते हैं। वर्तमान में कंवाली समेत आसपास के आठ-दस गांवों से प्रतिदिन 70 से 80 खिलाड़ी यहां अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन

साधारण घास वाले इस मैदान में हाॅकी की बारीकियां सीखकर कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। खेल के माध्यम से कई युवाओं को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के और भी नए खिलाड़ी तैयार होने की संभावना है। कोसली विधायक अनिल यादव भी इस मैदान को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। वे अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से लगातार संवाद कर रहे हैं और सुविधाएं बेहतर करने को लेकर प्रयासरत हैं।
एस्ट्रोटर्फ मैदान पूरी तरह समतल होता है। इसमें कृत्रिम घास बिछाई जाती है जो सामान्य घास की तुलना में अधिक मजबूत और टिकाऊ होती है। इस तरह के मैदान पर खेल की गति तेज होती है और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास का अवसर मिलता है।
-------
फौज और पुलिस में पहुंचे 15 से अधिक खिलाड़ी
खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार इस मैदान पर अभ्यास कर चुके 15 से अधिक खिलाड़ी फौज और पुलिस में भर्ती हो चुके हैं। पांच खिलाड़ी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 22 से 27 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित अंडर-14 नेशनल हाॅकी स्पर्धा में उत्तम, पीयूष और उमंग ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-19 नेशनल में ज्योति ने हरियाणा की ओर से खेला। इसके अलावा रिमी और कीर्ति सब जूनियर इंडिया टीम में प्रतिभाग कर चुकी हैं। राजमयी त्रिपाठी ने हाल ही में गुजरात में आयोजित जूनियर नेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। लक्की और आशीष ने पिछले माह राजकोट में हुए सब जूनियर हाकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

-

वर्जन
एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च विभाग को भेज दिया गया है। लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहा था। विभाग से स्वीकृति मिलते ही संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे।-ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed