फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Establishment of new branch in Vivekananda and Dharuhera in Rewari

रेवाड़ी में विवेकानंद और धारूहेड़ा में नवीन शाखा की स्थापना

Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Establishment of new branch in Vivekananda and Dharuhera in Rewari
कार्यक्रम में भाग लेते भारत विकास परिषद के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत हरियाणा ने शाखा स्थापना व दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान रेवाड़ी में विवेकानंद शाखा व धारूहेड़ा में नवीन शाखा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

वहीं कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंद महिलाओं के लिए स्वावलंबन योजना व विद्यार्थियों के लिए डॉ. सूरज प्रकाश शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई। परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद की कार्यप्रणाली में सेवा करने वाला सेवा को अपने लिए अपना कर्तव्य मानता है। सेवा ग्रहण करने वाले के प्रति उपकार का नहीं, बल्कि कर्तव्य पालन का ध्येय रखता है। भारत विकास परिषद केवल समाज में सेवा कार्य ही नहीं, वरन भारत निर्माण के लिए कार्यकर्ता गढ़ने का कार्य भी करती है। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री तरुण प्रताप त्यागी ने देशभर में चलने वाली परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने परिषद का परिचय रखते हुए संगठनों में विविध संगठन के रूप में परिषद के उद्देश्य कार्यों की जानकारी दी। महासचिव डॉ. आरबी यादव ने सभी का परिचय कराते हुए भारत विकास परिषद के विस्तार को सेवा के लिए कार्य बढ़ाने की क्षमता का विस्तार बताया। वहीं कार्यक्रम में नवीन शाखा धारूहेड़ा के अध्यक्ष राजवीर यादव, सचिव चुन्नीलाल सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा विवेकानंद शाखा रेवाड़ी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन गोयल, सचिव अतुल बतरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महिला संयोजिका मधु यादव तथा रेवाड़ी की पुरानी शाखा के अध्यक्ष रमेश सचदेवा, सचिव दिनेश सैनी, कोषाध्यक्ष कृष्ण जांगिड़ को भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय मंत्री (संस्कार) अनिल मोहन मंगला व क्षेत्रिय मंत्री (महिला एवं बाल विकास) निधि जैन ने शपथ व दायित्व ग्रहण कराया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवीन पिपलानी, प्रशांत गुप्ता, अनिल बंसल, अरुण अग्रवाल, जिला संघ चालक रामोतार लांबा, संजय, एचबीएसई उपाध्यक्ष वीपी यादव, आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. पवन गोयल, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष राजीव डाटा, प्रभा सैनी, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed