फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entry granted only after removing shoes, earrings and earrings

Rewari News: जूते, झुमके और बालियां उतारने के बाद ही मिला प्रवेश

Sat, 02 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Entry granted only after removing shoes, earrings and earrings
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड चेक करते स्टाफ। संवाद
रेवाड़ी। जिलें में शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-3) जिले के 24 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस दौरान कुल 4494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी, मगर 4173 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 321 रही।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। उनके जूते तक उतरवाए गए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को कंगन, बाली झुमके आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया। शनिवार और रविवार दोनों दिनों को मिलाकर कुल 15004 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक था। दोपहर 1 बजे से पहले ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई थी। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद थी। फ्लाइंग टीम परीक्षा केंद्रों पर समय-समय पर राउंड लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलझाने वाले आए प्रश्न : राकेश ने बताया कि परीक्षा कुछ मुश्किल जरूर थी, मगर बाद में जब प्रश्नपत्र पूरा पढ़ा तो सब कुछ आसान लगने लगा जो पढ़ा था वही आया। एक अन्य अभ्यर्थी राजपाल ने बताया कि परीक्षा में कुछ ऐसे प्रश्न भी थे जो समझ से बाहर थे। हालांकि जो प्रश्न आते थे, वह पूरे किए। लोकेश ने बताया कि उन्होंने तैयारी तो पूरी की थी, मगर वह प्रश्न ही नहीं आए जिसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की।

आज लेवल-2 (टीजीटी) की होगी परीक्षा

आज लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें। परीक्षा आरम्भ होने से 1 घण्टा पहले परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केन्द्र व विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं की रहेगी अनुमति व पाबंदी

डीसी ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, ब्रोच इत्यादि जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटुथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैण्ड, प्लास्टिक पाउच, कोरा या मुद्रित कागज एवं लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि बताया कि परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाए जाने पर अभ्यर्थी के विरूद्ध प्रतिरूपण का मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, इस दौरान बस स्टैंड पर भारी भीड़ लगी रही। शाम साढ़े 5 बजे के बाद एचटेट समाप्त होने पर शहर में लंबा जाम देखने को मिला।


इन बातों का रखें ध्यान

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र (एडमिट कार्ड) का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को रंगीन प्रवेश पत्र के बिना, प्रवेशपत्र पर लगी फोटो के साथ छेडछाड़ करने की अवस्था में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की उन्हें प्रवेशपत्र की केंद्र प्रति व अभ्यर्थी का एक-एक रंगीन प्रिंट आउट तथा पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed