फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Enthusiasm shown in scholarship examination, now waiting for the result

Rewari News: छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह, अब नतीजे का इंतजार

Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in scholarship examination, now waiting for the result
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित जैन बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसमें शामिल विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। परीक्षा में 109 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जबकि 55 अनुपस्थित रहे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 9, 10 और 11-12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थी 10 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा में गणित और रिजनिंग के सवालों विद्यार्थियों को उलझाया लेकिन तैयारी करके आए बच्चों को उन्हें हल करने में परेशानी नहीं हुई। परीक्षा देने के बाद बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। आरंभ में गणित और रिजनिंग को लेकर कुछ समस्या जरूर हुई। सवालों को ठीक से समझ कर जवाब दिया। कुछ परीक्षार्थियों ने सवालों को कठिन बताया। अब विद्यार्थियों को नतीजे का इंतजार है। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर इस पल को संजोने की भी कोशिश की। स्कूल स्टाफ को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया सराहनीय कदम



जैन बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ कराई जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सराहनीय कार्य है। अमर उजाला आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में हर कोई बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल, कालेजों में पढ़ाना चाहता है। कई परिवार ऐसे होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे में उन बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती है तो वह उनके लिए काफी मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी परीक्षा पास करेगी तो मिल जाएगी काफी मदद
अभिभावक रामपाल, मुकेश, सचदेव ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर यहां परीक्षा दिलाने के लिए आए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से यह एक बहुत ही अच्छी पहल है क्योंकि आज के समय में हर किसी के पास उतना पैसा नहीं होता है कि वह अपने बच्चों को आगे तक पढ़ा सकें। जयवीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। उनकी एक बेटी है जिसे वह पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ना चाहते हैं। मगर पैसों की किल्लत है जिस वजह से वह अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा पाने में असमर्थ हैं। अगर बेटी परीक्षा पास करती है तो इससे उन्हें काफी मदद मिल जाएगी।

-
परीक्षा को संपन्न कराने में इनका रहा सहयोग
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मोहित जैन, उप प्रधान राजकुमार, प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा, मैनेजर डॉक्टर विनय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सतीश जैन का परीक्षा संपन्न कराने में विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के सफल संचालन में योगेश शर्मा, पंकज, जितेंद्र, आशीष, दीपा, मनीषा व अन्य स्टाफ की भागीदारी रही।
-
बोले परीक्षार्थी


पेपर आसान था। गणित के साथ रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे। हालांकि, समय के साथ उन्हें सुलझाने में दिक्कत नहीं हुई। रीजनिंग के सवाल का जवाब देने में वक्त अधिक लगा। पेपर अच्छा गया।- नीशू, झज्जर।
-
अनुभव बेहद अच्छा रहा। छात्रवृत्ति परीक्षा से आगे की परीक्षाओं में कैसे भाग लेना है, तैयारियां कैसे करनी चाहिए, इसके अलावा अन्य बातों की जानकारी हो सकी। छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।- प्रीति, सांझरपुर
-
परीक्षा में अच्छे अंक आए तो बेहद खुशी होगी। अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर परीक्षा दी। छात्रवृत्ति अगर मिल गई तो इससे आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी।- नीतिन, हरचंद पुर

-
गणित और रीजनिंग के सवाल थोड़ा उलझा रहे थे। तैयारी ठीक थी तो बहुत दिक्कत नहीं हुई। परिणाम आने के बाद अगर छात्रवृत्ति मिली तो हौसला बढ़ेगा।- रवीना, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed