फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Engineer dies in collision with canter

Rewari News: कैंटर की टक्कर से इंजीनियर की मौत

Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies in collision with canter
धारूहेड़ा। गांव अलावलपुर के पास वीरवार की रात कैंटर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। वह एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

मृतक के मामा मोहम्मद नदीम अशरफ ने पुलिस को बताया कि इस्लामुद्दीन बिहार के सिहिरा के फातमाचका का रहने वाले थे। बीटेक करने के बाद वह धारूहेड़ा की कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात थे।
विज्ञापन

वीरवार रात ड्यूटी के बाद वह नंदरामपुर बास रोड से कमरे पर जा रहे थे। अलावलपुर गांव के पास कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उनको अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों बिहार की युवती के साथ इस्लामुद्दीन की मंगनी हुई थी। शादी 12 अप्रैल को होनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियां कर रहे थे। इस्लामद्दीन के पिता की मौत 2001 में मौत हो चुकी है। घर में अब विधवा मां, एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। चार बहनें शादीशुदा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed