{"_id":"61784e1b6fa0347b787b4282","slug":"encroachment-removed-invoices-made-for-10-rewari-news-rtk628196315","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाया अतिक्रमण, 10 के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाया अतिक्रमण, 10 के किए चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाजारों में बढ़ रहे अतिक्रमण को नगर परिषद गंभीरता से ले रही है। नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक व गोकल बाजार में पहुंच गई तथा सड़क पर लगाए गए अतिक्रमणकारियों के सामान जब्त करते हुए 10 के चालान किए।
नगर परिषद की ओर से बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दो सप्ताह पूर्व अभियान की शुरुआत की गई थी। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव खुद बाजारों में निकली थीं तथा दुकानदारों के सामने हाथ जोड़कर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। चेयरपर्सन के आग्रह के बावजूद अतिक्रमण करना जारी रखा। नगर परिषद की ओर से अब लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा पहले अतिक्रमणकारियों के चालान काटे जा रहे थे तथा उनका सामान भी जब्त करना शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमणकारियों ने सरकारी सड़क पर ही चार से पांच फीट तक अपने लकड़ी के तख्त व मेज आदि लगाए हुए थे।
नप की ओर से व्यापारियों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि अतिक्रमण न तो खुद करें तथा न ही दूसरों को करने दें। हम किसी का नुकसान नहीं करना चाहते लेकिन अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं होगा। अतिक्रमण हटाने का हमारा अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
-पूनम यादव, चेयरपर्सन नप