{"_id":"587526e04f1c1b577fba9195","slug":"encroachment-police-illegal-coloney-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबपुर में अवैध कॉलोनी धवस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबपुर में अवैध कॉलोनी धवस्त
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीपी विभाग ने मंगलवार को कुतुबपुर में करीब 6 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनीष कुमार की अगुवाई में विभागीय टीम ने अवैध कॉलोनी में बनी 27 डीटीपी और 5 चारदीवारी पर पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया।
नगर योजनाकार मंदीप सिहाग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुतुबपुर में कुछ लोग अवैध रूप से 6 एकड़ जमीन पर कॉलोनी विकसित कर रहे हैं।
विभाग ने संबंधित लोगों को इसके खिलाफ नोटिस भी जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद विभाग ने एक टीम गठित कर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। वहीं इन लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। डीटीपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में निर्माण से पूर्व विभाग से कॉलोनी की वैधता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अवैध निर्माण करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।