फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employment opportunities will increase with the establishment of a milk plant with a capacity of five lakh liters.

Rewari News: पांच लाख लीटर क्षमता का मिल्क प्लांट लगने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Tue, 03 Mar 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employment opportunities will increase with the establishment of a milk plant with a capacity of five lakh liters.
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने बजट में रेवाड़ी के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। इनमें जिले में 300 करोड़ की लागत से 5 लाख लीटर क्षमता का मिल्क प्लांट स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य और परिवहन पर भी विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी राज्य के उन शीर्ष 10 जिलों में शामिल है जिनकी दूध उत्पादन वृद्धि दर औसत से अधिक है। रेवाड़ी का 3.78% और राज्य औसत दूध उत्पादन वृद्धि दर 3.07% है। रेवाड़ी राज्य के उन 13 जिलों में शामिल है, जिनमें राज्य औसत से अधिक प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता है।
विज्ञापन


जिले में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 1136 ग्राम है जबकि राज्य औसत 1081 ग्राम है। जिले का दूध उत्पादन 4.34 लाख टन है जो हरियाणा राज्य के कुल 116.29 लाख टन दूध उत्पादन का 3.73% है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी के दूध उत्पादन में जिला 4240 टन उत्पादन करके राज्य में 5वें स्थान पर है, जो राज्य के कुल उत्पादन का लगभग 8% है।
जिले में वार्षिक अनुमानित औसत दैनिक दूध उत्पादन विदेशी गायों में 11.37 किलोग्राम, संकर गायों में 9.97 किलोग्राम, देशी गायों में 6.86 किलोग्राम, अप्रजाति गायों में 5.92 किलोग्राम, देशी भैंसों में 10.54 किलोग्राम जबकि अप्रजाति भैंसों में 8.83 किलोग्राम है।
रेवाड़ी देश की राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम से सटा है। दिल्ली और गुरुग्राम में हरियाणा की देसी नस्ल की गाय व भैंस के दूध की मांग अधिक है।
रेवाड़ी में नया प्लांट बनने से किसानों और डेयरी उद्योग को बड़ा लाभ मिलेगा। यह प्लांट आधुनिक तकनीक और प्रसंस्करण सुविधाओं से लैस होंगे जिससे दूध की गुणवत्ता और वितरण में सुधार होगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
--
संबंधित विभागों के कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटिएट बनाने का प्रस्ताव

रेवाड़ी में आईएमटी विकसित करने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। निवेशकों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए रेवाड़ी में सभी संबंधित विभागों के कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटिएट बनाने का प्रस्ताव है। नए उद्योगों की स्थापना और इकाइयों के शीघ्र परिचालन को बढ़ावा देने के लिए निगम औद्योगिक क्षेत्रों में प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के साथ तैयार औद्योगिक फैक्ट्रियां और शेड भी विकसित करेगा। निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लैंड फीजिबिलिटी सर्टिफिकेट व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिसके तहत निवेशकों को 45 कार्य दिवसों के भीतर एक डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।


नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने का प्रस्ताव

बजट में रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल को 200 से 300 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस परियोजना का निर्माण वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में 25 नए आयुष औषधालय केंद्र खोले जाएंगे। ये केंद्र आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी चिकित्सा प्रणालियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे और रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देंगे। बजट में धारूहेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का प्रावधान किया गया है। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को अधिक सुविधाजनक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। गांव टींट में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। कोसली में नया डायलिसिस केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे किडनी रोगियों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल विशेष रूप से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत का कारण बनेगी।

परिवहन..दिल्ली-बावल कॉरिडोर स्वीकृत
नमो भारत आरआरटीएस के तहत दिल्ली-बावल और दिल्ली करनाल के दो कॉरिडोर स्वीकृत किए गए हैं। पिछले सप्ताह ही गुरुग्राम फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत आरआरटीएस के अंतिम अलाइनमेंट को स्वीकृति दी गई थी। लगभग 64 किलोमीटर लंबी तथा 15,746 करोड़ लागत वाली इस परियोजना में हरियाणा का अंश 3,573 करोड़ होगा। एचएसवीपी के बाईपास व पटौदी रोड़ पर एक इंटीग्रेटिड आरओबी का निर्माण किया जाएगा।


विकास..नया फायर स्टेशन बनेगा
रेवाड़ी में एक नया फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। अभी यहां सिर्फ 1 फायर स्टेशन है। समय के साथ रेवाड़ी के क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में वृद्धि हुई है। इससे आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है लेकिन संसाधन में बढ़ोतरी नहीं की गई। लंबे समय से विभाग में कर्मचारियों और अग्निशमन गाड़ियों की कमी है। अग्नि-सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र जारी करने एवं उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

-
जिला जेल में खुलेगा पेट्रोल पंप

जिला जेल में पेट्रोल पंप खोला जाएगा। साथ ही जेल में ऐसे आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए जाएंगे, जिनसे अपराधी अपने बाहर के साथियों से संपर्क नहीं कर पाएंगे। हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखने हेतु डयूटी पर तैनात जेल वार्डरों के लिए बॉडी वार्न कैमरे खरीदे जाएंगे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed