फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employment fair will be organized for students doing vocational courses

Rewari News: वोकेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए लगेगा रोजगार मेला

Mon, 04 Nov 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be organized for students doing vocational courses
रेवाड़ी। जिला समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 नवंबर को शहर के सेक्टर-4 स्थित समग्र शिक्षा कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 11 स्किल के 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एनएसक्यूएफ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12वीं पास लेवल-4 के उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। रोजगार मेला जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिख जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के स्किल शामिल हैं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ उनको स्किल में दक्ष करने वाले वोकेशनल अध्यापक भी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर कमेटी भी काम करेगी। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

55 विद्यालयों में कोर्स होते हैं संचालित
एनएसक्यूएफ के तहत कराए जा रहे कोर्स के साथ-साथ विद्यार्थी कौशल में भी दक्षता हासिल कर सकें, इसी उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की और से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्किल कोर्स कराए जा रहे हैं। जिले के 55 विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं। इसमें 11 स्किल में शिक्षा दी जा रही है। इनमें कृषि, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थकेयर, आईटी, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, परिधान बनाना एवं घरेलू साज सज्जा आदि को शामिल किया गया है।

50 हजार रुपये का बजट जारी
रोजगार मेले के आयोजन के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले को 50 हजार रुपये का बजट भी जारी किया है। जारी किए गए बजट से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता, आकस्मिकताएं और स्टेशनरी, जलपान, पानी आदि पर खर्च किया जाएगा।



इन खंडो पर संचालित हो रहे वोकेशनल कोर्स :
खंड का नाम--वोकेशनल संचालित विद्यालय
बावल --12
जाटूसाना --6
खोल --11
नाहड़ --5
रेवाड़ी --21
-----------
वर्जन
वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए 6 नवंबर को जिलास्तर पर रोजगार मेला लगाया जाएगा। कई कंपनियों को मेले में बुलाया जाएगा।- अनुराधा, जिला एनएसक्यूएफ टेक्निकल कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed