फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eligible potter families will get land certificates tomorrow

Rewari News: पात्र कुम्हार परिवारों को कल मिलेंगे भू प्रमाण पत्र

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eligible potter families will get land certificates tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से कुम्हार, प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने, आवा लगाने के लिए आरक्षित की गई भूमि के प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। 13 अगस्त को बाल भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिले के 57 गांवों के 2573 लाभार्थियों को भूमि के प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा कुम्हार होंगे। वह प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने, आवा लगाने के लिए आरक्षित की गई भूमि के प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पात्र परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा पंजाब ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) नियमावली 1964 के नियम 3 (4) के अंतर्गत कुम्हार जाति के उन लोगों के पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों को प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब पंचायत भूमि में से पांच एकड़ तक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बतायाकि कुम्हार समाज केलोगों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है ताकि उनका उत्थान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed