फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity bill outstanding of Rs 110 crore on private and government connections

Rewari News: निजी और सरकारी कनेक्शनों पर 110 करोड़ का बिजली बिल बकाया

Sun, 17 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill outstanding of Rs 110 crore on private and government connections
रेवाड़ी। साल खत्म होने को केवल 14 दिन बचे हैं, मगर अभी तक बिजली निगम पूर्ण रूप से बकाया वसूल नहीं पाया है। दरअसल, अभी बिजली निगम का निजी और सरकारी कनेक्शन को मिलाकर कुल 110 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली निगम ने भी बकाया राशि को वसूलने के लिए तमाम प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में निगम ने कुल 120 कनेक्शन भी पिछले दिनों काटे थे क्योंकि लंबे समय से रिमाइंडर भेजने के बाद भी बिल नहीं भरा जा रहा था। फिलहाल बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही बिल नहीं भरा जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम चाहता है कि साल खत्म होने से पहले ज्यादा से ज्यादा राशि की रिकवरी हो जाए। 70 हजार अधिक निजी उपभोक्ताओं पर 83 करोड़ और 851 सरकारी कनेक्शनों पर 27 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। हाल ही में बिजली निगम ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन भी काटे थे जिस वजह से काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


980 के करीब काटे जा चुके हैं कनेक्शन

बिजली निगम द्वारा अभी 5 हजार से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसे लेकर पहले कई बार रिमाइंडर भी भेजा जा रहा है। रिमाइंडर के बावजूद भी बिल ना भरने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 980 के करीब कनेक्शन भी काटे जा चुके हैं। बिजली निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपने बिल भरें, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की भविष्य में कठिनाई न हो।
विज्ञापन


मीटर संबंधी शिकायतों के लिए समय सीमा भी तय

मीटर संबंधी शिकायतों के लिए समय सीमा तय की गई है। कई लोगों की यह शिकायत है कि उनका बिल अधिक आया है ऐसे में वह लोग बिल नहीं भरते हैं। अगर ऐसी समस्या है को पहला आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर निरीक्षण और जांच करके पूरे वर्तमान मीटर की सटीकता बिजली निगम सुनिश्चित करेगा। शहरी क्षेत्रों में धीमे, तेज या अटके हुए मीटर 3 दिनों के भीतर बदले जाएंगे। जले हुए मीटरों को बदलने के आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर उसे बदला जाएगा। कुछ दिनों पहले बिजली निगम की 21 सेवाओं को सेवा का अधिकार के अंतर्गत लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
लोगों से अपील है कि बकाया बिल जल्द से जल्द भरें। रिमाइंडर भी भेजा जा रहा है।

कुलदीप, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed