{"_id":"68d6da75bbdc7e8c990cd3c4","slug":"electric-vehicle-bookings-surge-rewari-news-c-198-1-fth1001-226344-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग में आई तेजी
Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 10शोरूम में खड़ी स्कूटी। संवाद
रेवाड़ी। नवरात्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग में तेजी देखी आई है। पेट्रोल वाहनों की अपेक्षा लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुझान बढ़ा है। वाहनों की कुल बिक्री में 40 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिकल वाहन शामिल हैं। नवरात्र में लोग वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। यही वजह है कि लोग वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं।
नवरात्र में जिले में रोजाना करीब 50-60 नए वाहन बिक रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक स्कूटी और छोटी कारों की है। वहीं शहर में रोजाना 15 से 20 गाड़ियां बिक रही हैं। ई-वाहनों की चार्जिंग लागत कम होने के कारण मध्यम वर्ग, विद्यार्थी और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं इसे प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसके साथ ही ई-स्कूटर चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। इसके चलते महिलाएं, बुजुर्ग और युवा आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध आधुनिक ई-स्कूटर अब मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल डिस्प्ले, रिमोट स्टार्ट और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसी सुविधाओं से लैस हैं। कुछ मॉडलों की रेंज 120 किलोमीटर तक है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
-
बढ़ी बुकिंग और त्योहारी ऑफर
ऑटोमोबाइल शोरूम के मैनेजर सुरेश यादव और लक्की सैनी का कहना है कि नवरात्र में ग्राहकों की रोजाना आना जाना लगा हुआ है। खासकर अष्टमी और नवमी के दिन कई ग्राहक एडवांस बुकिंग कर वाहन लेने में जुटे हैं। लोकप्रिय मॉडलों के लिए वेटिंग सूची बननी शुरू हो गई है। अनुमान है कि दशहरे और दिवाली तक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि ग्राहक केवल सस्ता वाहन ही नहीं देख रहे, बल्कि फीचर्स और सुविधाओं को भी महत्व दे रहे हैं। कम खर्च में अधिक सुविधाएं मिलने की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।