फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly man cyber-cheated of Rs 6 lakh

Rewari News: बुजुर्ग के साथ 6 लाख की हुई साइबर ठगी

Sun, 10 May 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly man cyber-cheated of Rs 6 lakh
भिवाड़ी। साइबर ठगों से एक बुजुर्ग से छह लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने बुजुर्ग को पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर उनके खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

यह घटना अलवर बाइपास स्थित कजारिया ग्रीन सोसायटी निवासी राकेश मारवाह के साथ हुई। पीड़ित राकेश मारवाह ने बताया कि 6 मई की दोपहर उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके लिए ऑनलाइन पेंशन कार्ड बनाया जा रहा है।
बातचीत के दौरान ठग ने मारवाह के मोबाइल पर एक फाइल भेजी और उसे खोलने के लिए कहा। फाइल खोलते ही ठगों ने 5 से 10 मिनट में उनके मोबाइल और बैंकिंग संबंधी सभी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद ठगों ने उन्हें लगभग 35 मिनट तक बातचीत में उलझाए रखा।
विज्ञापन

कॉल कटने के कुछ देर बाद मारवाह को बैंक से मैसेज मिला कि उनके खाते से आईएमपीएस के जरिए दो ट्रांजेक्शन हुए हैं। पहला 4 लाख रुपये और दूसरा 2 लाख रुपये का, इस तरह कुल 6 लाख रुपए ठगों ने निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित तुरंत बैंक पहुंचे और अपना खाता फ्रीज करवा दिया, जिससे बची हुई रकम सुरक्षित रह गई। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत की और भिवाड़ी साइबर थाने में विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed