फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eight teachers of the district selected for state level award

Rewari News: राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए जिले के आठ शिक्षक चयनित

Tue, 29 Aug 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eight teachers of the district selected for state level award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 के लिए चयनित प्रदेश के 35 शिक्षकों में से रेवाड़ी के सर्वाधिक आठ शिक्षकों का चयन हुआ है। इन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। सरकार की ओर से चयनित शिक्षकों को एक लाख रुपये नकद, रजत पदक, प्रमाणपत्र, शॉल तथा दो एडवांस वेतन वृद्धि के साथ डीए दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गांव आलियावास के मौलिक मुख्य अध्यापक सत्यपाल सिंह का चयन हुआ है।
जिले के शिक्षकों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सरकार की ओर से घोषित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार व राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जिले के शिक्षकों का दबदबा रहा है। गांव आलियावास के मौलिक मुख्य अध्यापक सत्यपाल सिंह का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है जबकि सरकार की ओर से घोषित राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 के लिए प्रदेशभर से 35 शिक्षकों में से जिले के सर्वाधिक आठ शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 के चयनित शिक्षक इस वर्ष होंगे सम्मानित

बता दें कि गत वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का सम्मान नहीं हो सका था। अब 2022 में चयनित जिले के छह शिक्षक सुधीर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडल, मंदीप सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुरथला, जगजीत सिंह जीएसएसएस मसानी, बबीता जीएसएसएस रेवाड़ी, सतवीर सिंह जीएसएसएस श्याम नगर, वीरेंद्र सिंह राजकीय मिडिल विद्यालय चांदावास को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए इन शिक्षकों का हुआ चयन

राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए जिले के आठ शिक्षक चयनित हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिले से प्राचार्य जगदीश कुमार जीएसएसएस नांगल तेजू, पीजीटी राजनीतिक विज्ञान मुकेश यादव जीएसएसएस पाल्हावास, पीजीटी भूगोल राजेंद्र कुमार जीएसएसएस बगथला, पीजीटी गणित विजय सिंह जीएसएसएस कंवाली, ईएसएचएम रणधीर सिंह जीएसएसएस महेश्वरी, टीजीटी साइंस कृष्ण कुमार जीएसएसएस नाहड, टीजीटी संस्कृत सरोज देवी शहीद धर्मसिंह जीएसएसएस लूखी, जीएमएसएसएसएस बोडिया कमालपुर में सी एंड वी ड्राइंग पद पर कार्यरत सुनीता देवी का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed