{"_id":"69dfd35c7d6ff610270bc29e","slug":"efforts-to-enhance-the-hidden-talents-of-students-through-sports-nursery-rewari-news-c-198-1-rew1001-236816-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल नर्सरी के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल नर्सरी के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास
विज्ञापन
बच्चों को निशुल्क फुटबॉल की वितरित। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल खेल नर्सरी की शुरूआत की गई। समारोह में पंजीकृत बच्चों को निशुल्क फुटबॉल वितरित की गईं।
इस अवसर पर प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय का संकल्प है कि उसे हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में व्याख्याता नम्रता सचदेवा ने शिक्षा और खेल के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि एक विद्यार्थी का समग्र विकास तभी संभव है जब वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करे।
विज्ञापन
शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि फुटबॉल खेल नर्सरी का शुभारंभ विद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।
डीपीई जितेन्द्र ने खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सही समय पर उचित खेल सामग्री मिलना अभ्यास की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। इस मौके पर कार्यालय लिपिक अशोक बेरवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।