फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eduset School Chowkidar demonstrated

मांगों को लेकर एजुसेट स्कूल चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jun 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Eduset School Chowkidar demonstrated
रेवाड़ी। एजुसेट स्कूल चौकीदार यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व स्कूल चौकीदार यूनियन के जिला प्रधान देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

तत्पश्चात नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए चौकीदार जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। देवेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा कुछ चौकीदारों को एरियर व बकाया राशि पिछले 8 से 10 सालों से नहीं दी जा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राप्रापा करनावास के चौकीदार का 1 जून 2011 से फरवरी 2019 तक का 2.52 लाख रुपया बकाया है, राप्रापा शादीपुर के चौकीदार का भी 2.52 लाख रुपये, गोलियाका स्कूल के चौकीदार का जून 2011 से अक्तूबर 2017 तक और मार्च 2021 से मई 2021 तक का अनेकों चौकीदारों का वेतन बकाया है। वहीं उन्होंने कहा कि 6 अगस्त को सीएम को चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर सुमेर सिंह, सूबे सिंह, राजपाल, मुन्नीराम, पवन, मनोज कुमार, मनोहर, हरिराम, सतबीर, देशराज, अशोक, महावीर, सतीश, महेंद्र सिंह, राजीव, इंद्रपाल व प्रदीप आदि चौकीदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed