{"_id":"66d4bd60fca0bbfd28082314","slug":"educational-institutions-will-make-people-aware-about-voting-rewari-news-c-198-1-rew1001-208804-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे शिक्षण संस्थान
Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों की ओर से शहर में बने हुए विभिन्न चौराहों को सजाकर आमजन को आने वाली 5 अक्तूबर को बढ़चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया जाएगा। स्वीप गतिविधियों की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों की सहयोगी प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव की देखरेख में आरपीएस रेवाड़ी द्वारा रेवाड़ी शहर के राजेश पायलट चौक, कैंब्रिज स्कूल रेवाड़ी द्वारा अंबेडकर चौक, राज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कन्हैयालाल पोसवाल चौक, डीपीएस रेवाड़ी द्वारा अभय सिंह चौक तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल द्वारा महाराणा प्रताप चौक की सजावट कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना लोगों का आवागमन इन चौक के आसपास से होता है ऐसे में मतदाता जागरूकता संदेश निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी करने में सहायक रहेंगे।