फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Education is like the milk of a lioness: Ashok Pradhan

शिक्षा शेरनी के दूध के समान : अशोक प्रधान

Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Education is like the milk of a lioness: Ashok Pradhan
फोटो : सेक्टर-4 की झुग्गीवासियों के बीच लोक सेवा मंच के पदाधिकारी मिठाइयां वितरित करते हुए।स्र
रेवाड़ी। लोहड़ी के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारी सेक्टर-4 में स्थित झुग्गी झोपड़ियों मेंं रहने वाले लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने मिठाइयां वितरित की और स्थानीय लोगों की समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंच के पदाधिकारियों का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि सर्दी के मौसम में उन्हें और बच्चों को ऊनी कपड़ों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टाट-चटाई बनाने और दिनभर की मेहनत के बावजूद परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता है लेकिन खुशी की बात यह है कि उनके सभी बच्चे अब पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मंच की कोर कमेटी के सदस्य एवं सीनियर सिटीजन बीके राम सिंह और कंवर सिंह सैनी ने बच्चों को प्रेरित किया और उन्हें अच्छी आदतों व पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। अशोक प्रधान ने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है। इससे कठिनाइयां दूर होंगी और बड़े होकर वे समाज की सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कंवर सिंह सैनी ने मिलकर आगे बढ़ना है कभी किसी से डरना-झगड़ना नहीं, धर्म की राह चलनी है जय शिक्षा ज्योति, जय सामाजिक क्रांति जैसे नारे लगवाए। बीके राम सिंह ने महिलाओं से अपने बच्चों को पढ़ाने और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed