{"_id":"6a44f8cefd59b6452f0a4619","slug":"educated-people-about-the-ill-effects-of-substance-abuse-through-a-door-to-door-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-241118-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बताए नशे के दुष्प्रभाव
Thu, 02 Jul 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव कमालपुर मुंडनवास में ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस की टीम।स्रोत:
रेवाड़ी। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने गांव कमालपुर मुंडनवास में डोर-टू-डोर सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
टीम ने ग्रामीणों से कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है। विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की गई।
साथ ही कहा गया कि गांव या आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों को न कहो और जीवन को हां कहो। अभियान से जुड़ने और नशामुक्त जिला बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति की आधारशिला है।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते ठगी की राशि को संबंधित खातों में फ्रीज कराया जा सके। इसके अलावा ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।