फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Each school will get one thousand rupees for Independence Day celebrations

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रत्येक स्कूल को मिलेंगे एक-एक हजार रुपये

Sat, 03 Aug 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Each school will get one thousand rupees for Independence Day celebrations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह कराने के लिए शिक्षा विभाग ने 6 लाख 35 हजार रुपये का बजट जारी किया गया।इसमें से प्रत्येक विद्यालय को एक-एक हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर टॉपर विद्यार्थी से ध्वजारोहण कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रत्येक स्कूल को एक हजार रुपये का बजट जारी किया है। जिले को कुल 6 लाख 35 हजार रुपये का बजट मिला है। इनमें मौलिक विद्यालय को 4.90 लाख रुपये और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 1.45 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। विद्यालय के मुखिया को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के लिए जारी बजट को खर्च करने के लिए कमेटी गठित करनी होगी। कार्यक्रम के लिए उचित इंतजाम करने के साथ ही पौधरोपण के लिए पौधे की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसापत्र और सम्मान चिह्न देने की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


विद्यालय में फ्लैक्स पर विद्यालय की उपलब्धियां और स्कूल मुखिया व एसएमसी की तरफ से कराए जाने वाले कार्य की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। स्कूल की उच्च कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को अपने माता-पिता के साथ स्कूल में आमंत्रित किया जाएगा। स्कूल में उनसे पौधारोपण भी कराया जाएगा। इन पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बेटियों की माताओं को विशेष निमंत्रण

मुख्यालय की ओर से सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय के पास के गांव के अगस्त 2023 से अगस्त 2024 के बीच जन्म लेने वाली बेटियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण विद्यालय की तरफ से भेजा जाएगा। इन बेटियों की माताओं के लिए अग्रिम पंक्ति में बैठने की व्यवस्था करनी होगी। इन बेटियों की पहचान करके सूची तैयार की जाएगी और इसे एसएमसी रजिस्टर में इनका रिकॉर्ड रखा जाएगा।

-
वर्जन
राजकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर कक्षा के टॉपर विद्यार्थी से ध्वजारोहण कराया जाएगा। विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए जिले को 6 लाख 35 हजार रुपये का बजट मिला है।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed