{"_id":"6a5a6e4a4c0bd996cf027502","slug":"e-rally-launched-with-the-message-of-green-energy-live-broadcast-of-the-pms-event-rewari-news-c-198-1-rew1001-242047-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरित ऊर्जा का संदेश लेकर निकली ई-रैली, पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरित ऊर्जा का संदेश लेकर निकली ई-रैली, पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
Fri, 17 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेजांगला पार्क से जिमखाना क्लब तक ई-रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण स
रेवाड़ी। जींद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के जिमखाना क्लब के सभागार में दिखाया गया। इससे पहले रेजांगला पार्क से जिमखाना तक ई-रैली निकाल कर हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन का संदेश दिया गया। रैली को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ई-रैली में बड़ी संख्या में ई-बस, ई-रिक्शा और ई-कार सहित अन्य इलेक्ट्रिक वाहन शामिल रहे। रैली में ई-वाहनों पर सवार महिला-पुरुषों ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रेजांगला पार्क से शुरू हुई रैली पायलट चौक होते हुए जिमखाना क्लब पहुंची।
जिमखाना क्लब पहुंचने पर उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, कार्यक्रम प्रभारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी और जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल ने विधायकों और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद जिमखाना के सभागार में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से स्वच्छता और हरित ऊर्जा का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा सखी जैसे अभियान सफल साबित हुए हैं। स्वच्छ रेवाड़ी-स्वस्थ रेवाड़ी का संकल्प भी पूरा होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष अजय जांगड़ा, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा नेता वीर कुमार यादव, जिला महामंत्री पं. हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, हुकमचंद यादव, सतीश खोला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हाइड्रोजन ट्रेन वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई शुरुआत
बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश में वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई शुरुआत है। यह ट्रेन प्रदूषण रहित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह की ट्रेनें रेवाड़ी में भी देखने को मिल सकती हैं। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि जींद की धरती से पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन हरियाणा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि पानी से रेल चलना कल्पना जैसा लगता था, जिसे भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने संभव कर दिखाया है। हाइड्रोजन ट्रेन भारत के हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम है।